पिछले साल से तीन गुना से अधिक बढ़े मलेरिया के मरीज
सोनभद्र, अगस्त 6 -- सोनभद्र, संवाददाता। बरसात के मौसम में मलेरिया और डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में निगरानी और जांच अभियान तेज कर दिया है। जिले में पिछले वर्ष की तुलना में इस साल मलेरिया के मरीजों में तीन गुना से अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इसको लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। जिले में एक जनवरी से 20 जुलाई तक 126591 लोगों की जांच में 62 मलेरिया मरीज मिले हैं, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 120582 लोगों की जांच में केवल 19 मरीज सामने आए थे। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में जांच का दायरा बढ़ाए जाने के कारण अधिक संक्रमित मरीजों की पहचान हो रही है। इस समय म्योरपुर ब्लॉक का बेलहत्थी क्षेत्र मलेरिया से सबसे अधिक प्रभावित है।
बेलहत्थी क्षेत्र में मलेरिया की स्थिति यहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.