फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 20 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पिछले दस वर्षो में मानसून की सक्रियता पर गौर करें तो इस बार हालात कोई ज्यादा सही नहीं हैं। वर्ष 2025 की जून माह की बारिश से तुलना करें तो इस बार 40 फीसदी बारिश कम हुयी है और इसका सीधा असर धान समेत विभिन्न फसलों पर पड़ने की संभावना है। मानसूनी बारिश के मानक के अनुसार भी इस बार बारिश नहीं हो रही है। वर्ष 2025 के जून माह में बारिश का जो आंकड़ा है वह 102.9 मिलीमीटर था। इस बार जून माह में महज 39.7 मिलीमीटर बारिश हुयी है। इससे पहले वर्ष 2024 में जून माह में 53.1, 2023 में जून माह में 44.2 मिलीमीटर बारिश हुयी थी। जहां तक जुलाई का प्रश्न है तो जुलाई माह के 20 दिन गुजर गये हैं। पिछले एक दशक में वर्ष 2018 में जुलाई माह में सर्वाधिक बारिश का रिकार्ड दर्ज है। वर्ष 2018 में 298.03 मिलीमीटर जुलाई माह ...