धनबाद, जून 8 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। बीते साल की भरपाई और मानसून की तैयारी को लेकर बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल सक्रिय हैं। एक सप्ताह के अंदर चार एरिया का दौरा कर सीएमडी ने उत्पादन, डिस्पैच, क्वालिटी और वाशरी पर जोर दिया गया।

मानसून की तैयारी क्षेत्रीय महाप्रबंधकों को कई हिदायत भी दी गई। खासकर अगले तीन-चार माह मानसून के कारण चुनौतीपूर्ण साबित होने वाले हैं। बिजली की मांग बढ़ने के कारण मानसून में कोयले की भी मांग बढ़ेगी। फिलहाल बीसीसीएल के पास कोयले का स्टॉक है, इसलिए दिक्कत नहीं है। मानसून में परेशानी न हो इसलिए अभी से तैयारी की जा रही है।

क्षेत्रों का निरीक्षण सीएमडी ने दो जून को बरोरा, ब्लॉक-II और गोविंदपुर क्षेत्रों की प्रमुख परिचालन इकाइयों का निरीक्षण किया। उन्होंने कोयला वितरण अवसंरचना, वाशरी संचालन, मानसून की तैयारी और स...