नवादा, मार्च 24 -- नवादा, निज प्रतिनिधि इंटर का रिजल्ट पिछले साल की तुलना में बेहतर नहीं रहा है। पिछले साल की तुलना में इंटर के रिजल्ट के एक प्रतिशत में कमी आई है। पिछले साल जिले में इंटर के रिजल्ट में 86.50 फीसदी बच्चे तीनों स्ट्रीम साइंस, आर्ट्स एवं कॉमर्स में सफल रहे थे। इस साल इंटर की परीक्षा में 85.50 फीसदी बच्चे सफल रहे हैं। पिछले साल की तुलना में इस साल इंटर के रिजल्ट में एक प्रतिशत की कमी आई है। पिछले साल इंटर के तीनों संकायों में एक भी परीक्षार्थी स्टेट टॉप फाइव की सूची में नहीं आ सका था। इस बार इस मामले में जिले के बेटियों ने खास जगह बनाई है। कौआकोल के नावाडीह की सपना कुमारी ने साइंस संकाय में स्टेट टॉप टेन की सूची में दूसरा स्थान लाया। इसी तरह कॉमर्स संकाय में पकरीबरावां की श्रेया कुमारी स्टेट टॉप फाइव में चौथा स्थान लाने में क...