हरदीप श्रीवास्तव, जून 11 -- दिल्ली एनसीआर के लोनी थाना क्षेत्र में बुधवार रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक कुछ समय पहले ही हत्या के मामले में जेल से जमानत पर आया था। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने मामले में चार के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुटी है।4 हमलावरों ने चाकू घोंपकर मार डाला लोनी थाना क्षेत्र में अशोक विहार की आशियाना सिटी कॉलोनी में 21 वर्षीय युवक तस्लीम रहता था। पिता असगर ने बताया कि बेटा का घर से कुछ दूरी पर सैलून है। बुधवार रात करीब 9:30 बजे के बाद बेटे के मोबाइल पर फोन आया। फोन सुनने के बाद बेटा मलिक सिटी में मजार के पास जाने की बात बोलता हुआ निकल गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद चार हमला...