बलरामपुर, अप्रैल 7 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में पिछले वर्ष में 2227 लोगों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत रोजगार दिया गया है। यह सिर्फ आंकड़ा नहीं, बल्कि उन परिवारों के मेहनत की कहानी है। अपनों के बीच रहकर गांव में ही मनरेगा योजना में काम करके परिवार का भरण पोषण किया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के आंकड़ों के अनुसार, जिले के अलग-अलग विकास खंडों में श्रमिकों ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद लगातार काम कर 100 दिन का लक्ष्य हासिल किया। खेतों के किनारे, तालाबों की खुदाई, सड़कों के निर्माण और पौधरोपण जैसे कार्यों में जुटे श्रमिकों ने अपने पसीने से न सिर्फ जमीन को सींचा, बल्कि अपने भविष्य को भी मजबूत बनाया। तुलसीपुर, हरैया सतघरवा और पचपेड़वा जैसे ब्लॉकों में यह बदलाव सबसे ज्यादा नजर आया, जहां बड़ी संख्या में परिवारों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.