पिछले वर्ष बड़ा भाई टॉपर, इस बार युग की बारी
बलिया, अप्रैल 30 -- बलिया। आईसीएसई (दसवीं) की परीक्षा में 99 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में टॉप करने वाले हॉलीक्रास स्कूल के छात्र युग वर्मा अपने बड़े भाई की ही राह पर चल पड़े हैं। पिछले वर्ष उनके बड़े भाई प्रथम वर्मा ने इसी स्कूल से पढ़ाई करते हुए 12वीं की परीक्षा में टॉप किया था। इस बार युग ने दसवीं में टॉप कर अपना दमखम दिखा दिया है। युग का लक्ष्य आईआईटी में जाने का है। इसके लिए दसवीं की परीक्षा देने के बाद ही उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है। कोचिंग के लिए इस समय वे कोटा में हैं। युग को अंग्रेजी में 96, हिन्दी व गणित में 99 तथा साइंस, सोशल साइंस व कम्प्यूटर में 100-100 अंक मिले हैं। यह भी पढ़ें- 99 % के साथ 10वीं में युग, 12वीं में निगम टॉपर मूल रूप से चेतगंज (वाराणसी) के निवासी डॉ. सुजीत कुमार वर्मा वर्ष 2005 से टीडी कालेज में फीजिक्स के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.