नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा कारण पेसर अर्शदीप सिंह थे। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 54 रन लुटाए थे और कोई विकेट भी नहीं लिया था। यहां तक के एक ही ओवर में सात वाइड उन्होंने फेंकी थी, जो कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार था। हालांकि, वापसी और पलटवार किसे कहा जाता है, ये हमें अर्शदीप सिंह से ही सीखना चाहिए, क्योंकि अगले ही मैच में उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड हासिल किया है और दिखा दिया है कि वे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज ऐसे ही नहीं बने हैं। धर्मशाला में खेले गए पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के तीसरे मैच में अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में महज 13 रन दिए और 2 विकेट अपने नाम किए। ये वही गेंदबाज है, जो एक-एक ओर में 16-17...