पिछले महीने 93 लोगों को सांप ने काटा
शाहजहांपुर, अगस्त 18 -- शाहजहांपुर। बारिश और गर्मी के बीच जिले में सर्पदंश के मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में सांप निकलने और लोगों के उनके संपर्क में आने की घटनाएं बढ़ रही हैं। जिले में लगातार सांप के काटने के मामले में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता जारी की है। पिछले महीने से लेकर अब तक करीब सात लोगों की सांप के डसने से मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले महीने जिले में 93 लोगों को सांप ने काटा, जिसमें उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने स्वास्थ्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.