नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- निसान मोटर इंडिया के लिए मार्च 2026 शानदार सेल्स आंकड़ों के साथ खत्म हुआ। कंपनी ने पिछले महीने कुल 10,388 यूनिट की बिक्री दर्ज की, जो महीने-दर-महीने (MoM) के आधार पर उसकी 98% की ग्रोथ को दिखाता है। कंपनी की बिक्री में शानदार ग्रोथ के पीछे की मुख्य वजह घरेलू मांग में आई जबरदस्त तेजी रही। वहीं, एक्सपोर्ट की मात्रा स्थिर बनी रही। कंपनी ने घरेलू बाजार में कुल 4,408 यूनिट बेचीं। कंपनी के लिए ये घरेलू बाजार में ये पिछले 5 सालों की सबसे अच्छी मंथली सेल्स भी रही। बता दें कि कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में 7-सीटर ग्रेवाइट MPV को भी जोड़ा है। निसान की कुल बिक्री में एक्सपोर्ट की भूमिका लगातार अहम रही है। मार्च में एक्सपोर्ट से 5,980 यूनिट का योगदान मिला। ब्रांड का मजबूत एक्सपोर्ट आधार भारत में उसके कामकाज का एक मेन पिलर भी बना ...