गंगापार, मई 24 -- मांडा के विभिन्न गांवों में कुल पांच गोशालाओं में 1256 गोवंश केवल सूखे भूसे पर जी रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिछले पांच दिनों में तीन गोशालाओं में चार गोवंशों की बीमारी और भीषण गर्मी से मौत हो चुकी है, जबकि ग्रामीणों के अनुसार यह संख्या काफी अधिक है। भीषण गर्मी और बीमारी के चलते पिछले पांच दिनों में पियरी गोशाला में एक, केड़वर गोशाला में एक और ऊंचडीह उपरौध ग्राम पंचायत के कुशलपुर गांव में स्थित सरकारी गोशाला में दो गोवंशों सहित कुल चार गोवंशों की मौत सरकारी आंकड़े के अनुसार हो चुकी है। मांडा क्षेत्र के ऊंचडीह उपरौध ग्राम पंचायत के कुशलपुर गांव में स्थित गोशाला के स्टाक में रविवार को केवल सूखे भूसे और छह बोरी पोषाहार रखी थी । हरा चारा इस गोशाला में काफी दिनों से नहीं है। गोशाला की चन्नी सहित पूरे गोशाला में गंदगी व...