विकासनगर, मार्च 30 -- हरबर्टपुर नगर पालिका की सड़कें पिछले पंद्रह दिनों से अंधेरे में डूबी हैं, लेकिन अभी तक पालिका की ओर से केवल 25 लाख का ही भुगतान किया गया है। वह भी वर्तमान बोर्ड की ओर से इसका भुगतान किया गया है। बाकी 15 साल का 1.18 करोड़ का भुगतान अभी भी बाकी है। अब नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी ने विधायक मुन्ना सिंह चौहान से पिछले पंद्रह सालों का भुगतान विधायक निधि से करने की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...