पिछले दो सालों में हुए सभी विधानसभा चुनाव रद्द किए जाएं, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की मांग
पटना, अक्टूबर 25 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों को आजादी की दूसरी लड़ाई करार देते हुए इस प्रक्रिया को तत्काल रोकने, भविष्य के सभी चुनाव मतपत्रों के जरिये कराने और पिछले दो वर्षों में हुए सभी विधानसभा चुनावों को रद्द करने की रविवार को मांग की। बिहार के पहले मुख्यमंत्री एवं 'श्री बाबू' के नाम से जाने जाने वाले श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खरगे ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विचारधारा देश में विभाजन को और गहरा कर रही है। उन्होंने दावा किया, ''जब तक आरएसएस की विचारधारा खत्म नहीं होगी, तब तक देश में शांति नहीं होगी।'' खरगे ने मतदाता सूची में हेरफेर करने और विपक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.