पिछले दो माह में 46413 गर्भवती महिलाओं का कराया गया संस्थागत प्रसव
सासाराम, मई 28 -- सासाराम,एक संवाददाता। गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव को लेकर सरकारी स्तर पर कई उपाए किए जा रहे हैं। बावजूद इसके आज भी लक्ष्य से कई प्रखंडों के सरकारी और निजी अस्पताल पिछड़ते नजर आ रहे हैं। इसे लेकर पूर्व में दिशा निर्देश दिए गए थे। लेकिन अब भी 10 से ज्यादा ऐसे प्रखंड हैं, जहां लक्ष्य को पूरा नहीं किया जा सका है। पिछले दो माह की बात की जाए तो सरकारी अस्पतालों में 27831 व निबंधित निजी अस्पतालों में 18582 गर्भवती महिलाओं का प्रसव हुआ है। इस प्रकार पिछले दो माह में 46413 गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.