पिछले दिनों सहारनपुर में आयोजित यूपी स्टेट मेडिकल काउंसिल के वार्षिक अधिवेशन में आईएमए बनारस शाखा को सम्मानित किया गया।
वाराणसी, जून 18 -- वाराणसी। पिछले दिनों सहारनपुर में आयोजित यूपी स्टेट मेडिकल काउंसिल के वार्षिक अधिवेशन में आईएमए बनारस शाखा को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल नायक ने आईएमए बनारस को सर्वाधिक नये सदस्य बनाने पर पुरस्कृत किया। यह पुरस्कार आईएमए बनारस के अध्यक्ष डॉ.अनुराग टंडन, सचिव डॉ.अरुण त्रिपाठी और वित्त सचिव डॉ.शैलेन्द्र सिंह ने प्राप्त किया। गुरुवार को आईएमए में बैठक के दौरान पूर्व अध्यक्ष डॉ. केवीपी सिंह, डॉ. पीके तिवारी, डॉ. प्रभाकर शुक्ला को यह पुरस्कार प्रदान करते हुए संस्था को समर्पित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.