पिछले छह माह से खाद्यान्न नहीं लेने वाले राशन कार्ड होंगे निष्क्रिय
चाईबासा, सितम्बर 9 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने जिले के सभी राशन कार्ड धारकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने की अपील की है। खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा 1 अक्टूबर 2026 से स्मार्ट-पीडीएस प्रणाली के तहत निष्क्रिय राशन कार्डों और दोहरी प्रविष्टि वाले लाभार्थियों की स्वतः पहचान कर उन्हें निष्क्रिय करने की व्यवस्था लागू की जा रही है।प्रशासन के अनुसार पात्र लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरण सुचारू एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए राशन कार्ड का नियमित सत्यापन, ई-केवाईसी तथा डुप्लीकेट लाभार्थियों की पहचान जरूरी है। वहीं, जिन राशन कार्डों से पिछले छह माह से खाद्यान्न का उठाव नहीं किया गया है, उन्हें प्रत्येक माह की 21 तारीख को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और अगले माह की पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.