गिरडीह, जनवरी 29 -- गिरिडीह। नगरपालिका आम चुनाव 2026 का बिगुल बज चुका है। 23 फरवरी को मतदान व 27 फरवरी को मतगणना होगी। पिछले चुनाव से 26 हजार 592 अधिक वोटर इस बार वोट डालेंगे। इधर चुनावी बिगुल बजते ही मेयर पद व वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ने की इच्छा पाले लोगों ने ताल ठोकनी शुरु कर दी है। वार्डो में बैठकों का दौर शुरु हो गया है। इसके पहले वर्ष 2018 में नगर निगम का चुनाव हुआ था। 2018 की तुलना में इस बार 26 हजार 592 अधिक वोटर वोट डालेंगे। 2018 में कुल मतदाताओं की संख्या 1 लाख 24 हजार 400 थी। इस बार बढ़कर मतदाताओं की संख्या 1 लाख 50 हजार 992 हो गई है। डेढ़ लाख से अधिक वोटर इस बार शहर की सरकार बनाने में भागीदारी निभाएंगें। 17925 महिला और 9296 पुरुष वोटर बढ़े वर्ष 2018 की तुलना में 17925 महिला और 9296 पुरुष वोटर बढ़े है। वर्ष 2018 में महिला मतदात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.