मोतिहारी, जून 18 -- सिकरहना। ढाका अनुमंडलीय अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं है इससे कुत्ता काटने वाले मरीजों को परेशानी हो रही है। उन्हें इंजेक्शन के लिए एक सप्ताह से वापस लौटना पड़ रहा है। यह वैक्सीन रेबीज के जानलेवा संक्रमण से बचाने के लिए दी जाती है। कुत्ता, बिल्ली व बंदर द्वारा काटने पर रेबीज का इंजेक्शन दिया जाता है। ढाका अनुमंडलीय अस्पताल में 11 जून तक मरीजों को रेबीज का इंजेक्शन दिया गया उसके बाद से यह इंजेक्शन गायब है। ढाका अनुमंडलीय अस्पताल में प्रतिदिन करीब पचास से साठ मरीज एंटी रेबीज इंजेक्शन के लिए आते है। यह भी पढ़ें- पिछले एक सप्ताह से ढाका अनुमंडलीय अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन है गायब, बढ़ी परेशानी लेकिन पिछले एक सप्ताह से एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण प्रतिदिन मरीज वापस लौट रह...