नई दिल्ली, जून 12 -- आज के दौर में नौकरी का बाजार कितना कठिन है यह किसी से छिपा नहीं है। अच्छे-खासे पढ़े-लिखे और अनुभवी लोग भी कई हफ्तों तक नई नौकरी की तलाश में भटकते रहते हैं। ऐसे में जब कोई कंपनी नौकरी का ऑफर लेकर आती है तो किसी भी उम्मीदवार को राहत महसूस होना स्वाभाविक है। लेकिन क्या हो अगर वही कंपनी आपके अनुभव और आपकी काबिलियत का मजाक उड़ाने लगे? आईआईटी बॉम्बे के एक ग्रेजुएट सोहम नायक के साथ ठीक ऐसा ही हुआ।सैलरी सुनते ही एचआर का अजीब दांव मामला तब सामने आया जब सोहम नायक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी आपबीती सुनाई। सोहम फिलहाल नौकरी की तलाश में हैं और बेरोजगार हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें एक कंपनी के एचआर का फोन आया। बातचीत के दौरान एचआर ने सबसे पहले उनकी मौजूदा सैलरी के बारे में पूछा। जैसे ही सोहम ने अपनी सैलरी बताई एचआर ने एक ऐसा...