बहराइच, मार्च 25 -- बहराइच, संवाददाता। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरकार आपदा में सेवा, सेवा में संवेदना, संवेदना में समाधान का रास्ता निकाल रही है। उसी के तहत भरथापुर गांव के 500 लोगों का पुर्नवास करने आए हैं। सेवा, जाति व सम्प्रदाय से मुक्त होकर 25 करोड़ लोगों के लिए कर रहे हैं। 2017 से पहले सरकारों ने प्रदेश को परिवार के लिए लूटा। जो पीडीए की बात करते हैं,उनमें वंचित यादव,कुशवाहा मौर्य , थारू जनजाति के लिए तब उनकी संवेदना नहीं जागी थी। सीएम मिहींपुरवा में तीन तरफ से नदियों, जंगलों से घिरे गांव भरथापुर के विस्थापन को लेकर आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने भरथापुर गांव के पुर्नवास के लिए 136 परिवारों को आवासीय भूमि के पट्टे के कागजात, धनराशि दी। कुल 21 करोड़ 55 लाख 55 हजार 951 रुपए विस्थापन के लिए जारी किए गए। सीएम ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.