नई दिल्ली, मार्च 23 -- पिछली जनगणना को आधार बनाने महिला आरक्षण कानून में संशोधन की तैयारी -------------------संसद में विभिन्न दलों से सरकार ने शुरू की चर्चा, इसी सत्र में आ सकता है संशोधन विधेयक-लोकसभा व विधानसभाओं में 50 फीसद सीटें बढ़ाने और उसमें 33 फीसद आरक्षित करके का फार्मूला-विधेयक लाने से पहले विपक्ष कर सकता है सर्वदलीय बैठक की मांग----------------नईदिल्ली। विशेष संवाददाताकेंद्र सरकार ने महिलाओं को लोकसभा व विधानसभाओं में जल्द से जल्द 33 फीसद आरक्षण देने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संशोधन लाने की तैयारी शुरू कर दी है। सरकार इस कानून को नई जनगणना और उसके बाद परिसीमन के बजाए पिछली 2011 की जनगणना के आधार पर ही लागू करना चाहती है, ताकि 2029 को लोकसभा चुनाव में और उसके पहले होने वाले विधानसभा चुनावों में ही इसे लागू किया जा सके। इ...