रांची, मई 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची प्रेस क्लब के सभागार में गुरुवार को असर संस्थान द्वारा बढ़ती गर्मी और हीट वेव के प्रति जागरुकता पर एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मौसम विशेषज्ञों ने झारखंड सहित वैश्विक स्तर पर हो रहे जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग पर चिंता व्यक्त की। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछला दशक झारखंड के लिए सबसे गर्म रहा है। उन्होंने आंकड़ों के जरिए स्पष्ट किया कि राज्य में उष्ण लहर के दिनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रांची में जहां वर्ष 2020 में एक भी दिन हीट वेव नहीं चली, वहीं 2022 में रिकॉर्ड 33 दिन लू वाले दर्ज किए गए। कहा, बढ़ते तापमान के कारण भविष्य में भीषण गर्मी के साथ-साथ अनियंत्रित बारिश की संभावना बढ़ेगी, जिससे बाढ़ और सुखाड़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.