बोकारो, मई 13 -- फुसरो-जैनामोड़ मुख्य मार्ग पर पिछरी गांव में मंगलवार की रात ग्रामीणों ने कोयला लदी एक वैन को पकड़कर पेटरवार पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। जानकारी के अनुसार सफेद रंग की वैन (संख्या जेएच09यू-5698) अवैध कोयला लेकर फुसरो की ओर से जैनामोड़ की तरफ जा रही थी। पिछरी में ग्रामीणों ने संदेह होने पर गाड़ी को रोका, तब उसमें अवैध कोयला भरा पाया गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पेटरवार थाना से एसआई शिवजी सरदार दो जवानों के साथ पहुंचे। पुलिस ने वैन चालक मो शफीक अंसारी को हिरासत में ले लिया और गाड़ी को जब्त कर थाने ले गई। इस दौरान ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि एसपी का सख्त आदेश है कि क्षेत्र में कोयला का अवैध कारोबार नहीं चलेगा, इसके बावजूद माफिया सक्रिय हैं। ग्रामीणों ने दावा किया कि पकड़ा गया कोयल...