पिछड़ों के सामाजिक उत्थान में बीपी मंडल का बड़ा योगदान : मंगनीलाल
पटना, अगस्त 25 -- राजद प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री व मंडल आयोग के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय बीपी मंडल की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने कहा कि दलितों, पिछड़ों और अकलियतों के सामाजिक उत्थान में उनका बहुत बड़ा योगदान है। पार्टी नेताओं ने स्वर्गीय मंडल के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब भी सामाजिक परिर्वतन की बात होगी स्व. मंडल का नाम गर्व से लिया जाएगा। देश और समाज उन्हें वंचितों का सच्चे हितैषी के रूप में हमेशा याद रखेगा। देश में पिछड़े और दलित जातियों का अध्ययन कर जो रिपोर्ट भारत सरकार को सौंपी गयी, उसे मंडल आयोग के नाम से जाना गया। 1990 के दशक में यह प्रधानमंत्री बीपी सिंह ने इस रिपोर्ट लागू कराया। मौके पर पार्टी नेता उदय नारायण चौधरी, बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.