मिर्जापुर, नवम्बर 27 -- मिर्जापुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की पुण्यतिथि गुरुवार को पीली कोठी स्थित मां शारदा शक्ति लान में वीपी सिंह सामाजिक न्याय मंच के तत्वावधान में मनाई गई। भारतीय राजनीति में उनके योगदान विषय एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अतिथियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर सर्वप्रथम उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि वीपी सिंह रियासत से संबंध रखने के बावजूद सही मायनों में लोकतांत्रिक आचरण वाले असली नेता थे, वह आजीवन अपने मूल्यों और आदर्शों के प्रति समर्पित रहे। कहा अपने प्रधानमंत्री रहते उन्होंने मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करके देश के एक बहुत बड़े तबके को समाज के मुख्य धारा में लाने का कार्य किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.