भदोही, मई 10 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की ओर से रविवार को कंसापुर, महाराजगंज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं सत्ता संकल्प महासम्मेलन में बड़ी तादात में पार्टी के लोगों ने भाग लिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद बिंद ने कहा कि पार्टी समाज के कमजोर वर्गों को सामाजिक न्याय एवं सत्ता में भागीदारी दिलाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूत के साथ उतरने का काम करेगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 22 हजार सदस्यों की टीम को तैयार किया जाएगा। बनवासी समाज सहित संपूर्ण अति पिछड़ों को संख्या के अनुपात में सत्ता में भागीदारी दिलाएंगे। कहा कि कमजोरों को सभी दलों ने छलने का काम किया। ओबीसी एवं दलितों को लेकर बनाई गई योजनाओं का लाभ कुछ जातियों के लोग उठा रहे हैं। पार्टीजनों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.