चंदौली, मार्च 25 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर विकासखंड क्षेत्र के अहिकौरा गांव में सम्राट अशोक क्लब के तत्वावधान में बुधवार को देवनाप्रिय प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जन अधिकार पार्टी के संस्थापक और जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पिछड़े व अनुसूचित जाति समाज की राजनीति में उनकी अहम भूमिका है। उन्होंने सभी को एकजुट होने का आह्वान किया गया। सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि आज तेईस सौ वर्षों बाद भी सम्राट अशोक को याद किया जा रहा है। उनके शासनकाल में गरीब लोगों को न्याय मिलता था। उन्होंने जोर दिया कि बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान में जो लिखा, उसे लागू करने के लिए ऐसे विचारों वाले लोगों को सत्ता में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.