पटना, अप्रैल 26 -- अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ अपनी विभिन्न मांगों के लिए 29 अप्रैल को प्रदर्शन करेगा। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्र कुमार सिंह चंदापुरी ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह प्रदर्शन यूजीसी बिल, बिहार में विस्तारित 65 प्रतिशत आरक्षण, 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल तथा जजों की नियुक्ति में एससी, एसटी, ओबीसी व अल्पसंख्यक वर्गों को शामिल करने को लेकर किया जा रहा है। प्रदर्शन गांधी मैदान गेट नंबर एक से शुरू होगा जो डाकबंगला चौराहा, आयकर गोलंबर होते हुए सप्तमूर्ति के पास पहुंचकर समाप्त होगा। यहां से संघ के कुछ प्रतिनिधि मुख्यमंत्री और राज्यपाल को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौपेंगे। इसमें राज्यभर से दस हजार की संख्या में पिछड़ा समाज के लोग शामिल होंगे। मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय कुमार दिवाकर, महिला अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.