पटना, अप्रैल 12 -- अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्र कुमार सिंह चंदापुरी ने कहा कि 29 अप्रैल को गांधी मैदान से राजभवन तक मार्च निकाला जाएगा। इस दौरान यूजीसी बिल, बिहार में विस्तारित 65 फीसदी आरक्षण, 33 फीसदी महिला आरक्षण बिल दलित, ओबीसी और जजों की नियुक्ति में पिछड़े वर्गों को शामिल करने की मांग को लेकर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह बातें चंदापुरी ने अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ की ओर से मसौढ़ी के सरदार पटेल भवन में आयोजित कार्यक्रम में कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...