पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना से 49 पात्रों को मिला लाभ
मैनपुरी, जून 3 -- डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना के तहत जनपद में अन्य पिछड़ा वर्ग के 49 पात्र अभिभावकों को लाभान्वित किया गया है। इन लाभार्थियों के बैंक खातों में अनुदान की धनराशि सीधे भेज दी गई है। योजना के अंतर्गत ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में रहने वाले ऐसे अभिभावक, जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये तक है, उन्हें पुत्री के विवाह पर 20 हजार रुपये का शादी अनुदान दिया जाता है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में इस योजना को त्वरित रूप से लागू किया गया है। इसके तहत माह अप्रैल में विवाह करने वाले और इसी महीने आवेदन करने वाले आवेदकों को भुगतान किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, मार्च 2026 में विवाह व आवेदन करने वाले 09 आवेदकों को भी योजना का लाभ दिया गया है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजेश बघेल ने बताया कि डीएम के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.