पिछड़ा वर्ग पर अत्याचार के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
गोरखपुर, जुलाई 20 -- गोरखपुर। जिला कांग्रेस कमेटी (पिछड़ा वर्ग) गोरखपुर ने सोमवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार निषाद के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के लोगों पर अत्याचार, फर्जी एनकाउंटर, कस्टोडियल मौत और हत्याओं की घटनाएं बढ़ी हैं। हिंदुत्व के नाम पर पिछड़े वर्ग को गुमराह किया जा रहा है। प्रदेश सरकार पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, आदिवासी, किसानों और युवाओं के हितों की रक्षा करने में विफल रही है। चेताया कि अत्याचार नहीं रुके तो पार्टी सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। यह भी पढ़ें- पेपर लीक, भ्रष्टाचार और नई शिक्षा नीति के खिलाफ प्रदर्शन इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कश्यप, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.