रामपुर, अप्रैल 19 -- मिलक। रविवार को नगर पहुंचे कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल जयहिंद और प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस देश में सभी जातियों का सम्मान करती है और सभी को साथ लेकर चलती हैं। यहां पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष दामोदर सिंह गंगवार, पिछड़ा‌ वर्ग के प्रदेश महासचिव दुर्गश मौर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता आदि रहे। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हापुड़ में किया स्वागत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...