लखीमपुरखीरी, जून 19 -- पिछड़ा वर्ग की गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए सरकार शादी अनुदान योजना चला रही है। 3081 बेटियों की शादी में सरकार 20 हजार रुपए का अनुदान देगी। अनुदान की यह धनराशि कन्या के पिता के खातें में भेजी जाएगी। अनुदान पाने के लिए विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। शादी के 90 दिन पहले व शादी होने के 90 दिन बाद तक आवेदन किया जा सकता है। शादी अनुदान योजना में सरकार बीस हजार रुपए का अनुदान देती है। चालू वित्तीय वर्ष में सरकार ने सभी जिलों को लक्ष्य दे दिया है। खीरी जिले को 3081 शादियों में अनुदान देने का लक्ष्य दिया है। अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं।

अनुदान के लिए आवश्यक दस्तावेज जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभय सागर ने बताया कि अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन में आय प्रमाणप, जाति प्रमाणपत्र, वर व वधू का...