सीवान, अप्रैल 2 -- सीवान, कासं। राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय 2 विद्यालय, सीवान में मंगलवार को नव नामांकित छात्राओं के प्रथम आगमन पर विद्यालय परिवार की ओर से भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यालय पहुंचीं नवागंतुक छात्राओं का पुष्प वर्षा कर तथा चंदन का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस विशेष स्वागत से छात्राओं में उत्साह, आत्मविश्वास और अपनापन का भाव देखने को मिला। विद्यालय परिवार ने नव नामांकित छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने और उन्हें प्रेरित करने का संदेश दिया। इस मौके पर सत्र 2025-26 की छात्राओं का वार्षिक परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से टॉप-3 स्थान ...