बांका, जनवरी 13 -- बांका। एक संवाददाता पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय 2 उच्च विद्यालय, बांका में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी 2026 से प्रारंभ की गई है। जिला कल्याण पदाधिकारी ने जानकारी दी कि इच्छुक अभ्यर्थी 10 जनवरी 2026 से 9 फरवरी 2026 तक विभागीय वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रवेश पत्र 15 फरवरी 2026 से 22 फरवरी 2026 तक उपलब्ध रहेगा। प्रवेश परीक्षा 1 मार्च 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी, जबकि परीक्षा परिणाम का प्रकाशन 13 मार्च 2026 को किया जाएगा। चयनित छात्राओं का नामांकन 16 मार्च 2026 से 23 मार्च 2026 तक होगा तथा विद्यालय में कक्षाएं 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होंगी। जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि विभाग द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.