कन्नौज, अगस्त 17 -- कन्नौज, संवाददाता। स्थानीय ग्रामीण निकायों में पिछड़े वर्गों के आरक्षण और प्रतिनिधित्व की स्थिति का तथ्यात्मक आकलन करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग मंगलवार को कन्नौज पहुंचेगा। आयोग अध्यक्ष न्यायमूर्ति रामऔतार सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय दल जनपद का भ्रमण करेगा। विकास भवन स्थित हर्षवर्धन सभागार में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक जनसुनवाई प्रस्तावित है। जनसुनवाई में प्रत्येक विकासखंड से पांच-पांच तत्कालीन ग्राम प्रधान या प्रशासक, तीन-तीन तत्कालीन क्षेत्र पंचायत सदस्य, सभी तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख, दो-दो जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष या प्रशासक, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, खंड विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी पंचायत शामिल होंगे। आयोग इनसे ग्रामीण निकायों में पिछड़े ...