पिछड़ा वर्ग आयोग की टीम कल आएगी गिरिडीह, करेगी समीक्षा
गिरडीह, जून 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की तीन सदस्यीय टीम गिरिडीह में आंगनबाड़ी सहायिका चुनाव व राज्य सूची की विभिन्न जातियों को केंद्रीय सूची में शामिल करने हेतु जांच व समीक्षा के लिए 9 जून को गिरिडीह आ रही है। आयोग की खंडपीठ गिरिडीह परिसदन भवन में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी पहलुओं पर जानकारी लेगी। आयोग की इस टीम में सदस्य लक्ष्मण यादव, नरेश वर्मा एवं निजी सहायक दिनेश द्विवेदी शामिल रहेंगे। सदस्य नरेश वर्मा ने बताया कि झारखंड राज्य की सूची में शामिल सूंडी, ग्वाला (मुस्लिम), बनिया (बनवार), रवानी एवं कुड़मी जातियों को भारत सरकार की केंद्रीय सूची में शामिल करने के लिए समीक्षा की जाएगी। यह भी पढ़ें- नगड़ी में वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर की जांच की मांग इन जातियों की शैक्षणिक व आर्थिक स्थिति की जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.