पूर्णिया, जनवरी 4 -- पूर्णिया। जिला पदाधिकारी पूर्णिया के निर्देश पर जिला कल्याण पदाधिकारी अजीत कुमार ने शनिवार को पिछड़ा एवं अति पिछड़ा प्लस टू कन्या आवासीय उच्च विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। उक्त विद्यालय में जीविका द्वारा संचालित रसोई कक्ष, छात्राओं की उपस्थिति, विभाग द्वारा विद्यालय में सुलभ कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। साथ ही साथ आगामी सत्र के लिए नामांकन तथा विद्यालय संचालन के विभिन्न विषय के संदर्भ में प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय के नोडल पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की गई। विद्यालय के बेहतर संचालन एवं आगामी सत्र में पूरी पारदर्शिता के साथ नामांकन को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिया गया। जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि यहां पूर्णिया जिला की 380 एवं कटिहार जिला की 180 छात्राएं तालीम हासिल कर रही हैं। आवासीय उच्...