पूर्णिया, मई 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा गुरुवार को पिछड़ा एवं अति पिछड़ा प्लस टू कन्या आवासीय विद्यालय का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं की विस्तृत जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में जीविका द्वारा संचालित भोजन की गुणवत्ता, स्टोर रूम में उपलब्ध खाद्य सामग्री की स्थिति, विद्यालय परिसर में साफ-सफाई, शिक्षकों की उपस्थिति तथा विद्यालय में व्याप्त विसंगतियों के निराकरण की समीक्षा की गई। साथ ही छात्राओं के पठन-पाठन की स्थिति का भी जायजा लिया गया। जिला कल्याण पदाधिकारी ने कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की छात्राओं के साथ संवाद कर उनकी पढ़ाई और आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी की जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं को नियमित अध्ययन करने एवं बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.