आगरा, मई 31 -- आगरा में ऑल वुमन क्रिकेट प्रीमियर लीग होने जा रही है। द इंटरनेशनल स्कूल आगरा (टीसा) के खेल मैदान पर होने वाली लीग में चार टीम खिताब को मुकाबला करेंगी। रंगीन किट और सफेद गेंद से महिला क्रिकेट मैदान पर चौके-छक्के लगाएंगी। टीमों ने लीग की विजेता ट्रॉफी जीतने को तैयारी शुरू कर दी है। आयोजन सचिव मनोज कुशवाह ने बताया कि अमर शहीद राधेश्याम स्मृति महिला क्रिकेट प्रीमियर लीग का दूसरा संस्करण टीसा के मैदान पर चार जून से खेला जाएगा। लीग में चार फ्रेंचाइजी टीम में शामिल सभी उम्र की महिला क्रिकेटर अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगी। मनोज कुशवाह ने बताया कि लीग में चार फ्रेंचाइजी केसीआई पैंथर्स, अतुल्य वॉयजेस, सुखजीवन स्पोर्ट्स अकादमी और सीएसएफ स्पोर्ट्स विजेता ट्रॉफी हासिल करने का प्रयास करेंगी। यह भी पढ़ें- अभ्यास मैच में खिलाड़ी कर रहे लीग ...