प्रयागराज, जून 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज जंक्शन पर शनिवार को स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक में यात्रियों की समस्याएं उठाई गईं। बैठक की अध्यक्षता स्टेशन निदेशक सुमन कुमार ने की। सदस्य रौनक गुप्ता ने कहा कि यात्रियों से जबरदस्ती वसूली हो रही है। पिक एंड ड्रॉप की सुविधा है तो पैसा नहीं लगना चाहिए, फिर भी वसूली की जा रही है। उन्होंने पुराने प्लेटफॉर्म सात, आठ, नौ और 10 पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। सदस्य संजय तलवार ने सुझाव दिया कि जंक्शन पर ई-रिक्शा और ऑटो के लिए अलग रूट बनाया जाए। इविवि के पूर्व शिक्षक प्रो. एचएस उपाध्याय ने प्रवेश द्वार से ई-रिक्शा-ऑटो हटाकर उन्हें स्टेशन परिसर में व्यवस्थित ढंग से खड़ा करने को कहा। सदस्य अनिल अग्रवाल ने कहा कि स्टेशन के पुनर्विकास का ब्लू प्रिंट पहले सभी सदस्यों को दिखाया जाना चाह...