रायबरेली, अप्रैल 30 -- सलोन, संवाददाता। गर्भवती महिला की डिलीवरी कराने के लिए जिला अस्पताल जा रही है एंबुलेंस की सूची चौकी के निकट पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई तथा एंबुलेंस मैं सवार गर्भवती महिला को भी चोट आयी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दूसरे एंबुलेंस पर गर्भवती महिला को ट्रांसफर करके जिला अस्पताल भिजवाया तथा पिकअप को अपने कब्जे में लिया है। क्षेत्र के कटेहा गांव निवासिनी सुमन पत्नी राजकुमार को गुरुवार की दोपहर प्रसव पीड़ा होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलोन ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- कार व पिकअप में भिड़ंत चालक समेत दो घायल एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाते समय रायबरेली प्रतापगढ़ मार्ग स्थित सूची बाजार के निकट रायबरेली की तरफ...