हरिद्वार, मई 28 -- दून स्थित दून स्टार एरेना में आयोजित पिकलबॉल टूर्नामेंट के मेल्स डबल में हरिद्वार के मानविक चोपड़ा और विवेक कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। दोनों खिलाड़ियों ने 15-13 से जीत दर्ज की है। मानविक और विवेक की जीत से हरिद्वार के खेल जगत में उत्साह है। हरिद्वार पिक्लबॉल एंबीशन हूप्स क्लब के संस्थापक शिवम आहूजा, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के विशेष सदस्य महेश जोशी, मार्शल आर्ट गेम वुशु की सचिव आरती सैनी ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...