गुड़गांव, जून 1 -- रेवाड़ी, संवाददाता।रेवाड़ी के गांव नेहरूगढ़ के युवा पर्वतारोही, सेवन समिट्स विजेता एवं 23 विश्व रिकॉर्ड धारक नरेंद्र सिंह यादव ने उत्तरी अमेरिका की सर्वोच्च ज्वालामुखीय चोटी पिको डी ओरिजाबा (5,636 मीटर) मेक्सिको पर सफल आरोहण कर भारत का तिरंगा लहराया। एनएसवाई आउटडोर द्वारा आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय अभियान में विभिन्न देशों के 12 पर्वतारोहियों ने भाग लिया, जिनमें से केवल 7 पर्वतारोही ही शिखर तक पहुंच सके। इस अभियान का नेतृत्व नरेंद्र सिंह यादव ने किया, जो देश के लिए गर्व का विषय है। तिरंगा फहराने के बाद नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि वह 26 मई को भारत से मेक्सिको रवाना हुए और 30 मई को सुबह 10:14 बजे सफलतापूर्वक शिखर पर पहुंचे। पाँच दिनों तक चले इस चुनौतीपूर्ण अभियान के दौरान उन्होंने मेक्सिको सिटी, प्यूएबला और बेस कैंप से आगे ब...