जमशेदपुर, अप्रैल 18 -- झारखंड पिकल बॉल एसोसिएशन की ओर से रांची के खेलगांव में आयोजित चौथी ईस्ट जोन पिकल बॉल चैंपियनशिप में श्रीनाथ विश्वविद्यालय और पूर्वी सिंहभूम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए हैं। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के छात्र रवि कुमार ने बिगिनर पुरुष एकल में और मुस्कान कुमारी यादव ने महिला एकल वर्ग में रजत पदक जीतकर संस्थान का मान बढ़ाया। युगल वर्ग में भी रवि कुमार और मयंक आदर्श की जोड़ी ने पुरुष युगल श्रेणी में सिल्वर मेडल पर कब्जा किया, जबकि एडवांस मिक्स्ड डबल्स में रवि और मुस्कान की जोड़ी सेमीफाइनल तक पहुंची। जिले के अन्य खिलाड़ियों में जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी की पूर्णिमा और स्नेहा की जोड़ी ने भी सिल्वर मेडल हासिल किया। यह भी पढ़ें- योग विभाग में राष्ट्रीय स्तर की विजेता छात्राएं सम्मानित वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.