औरैया, दिसम्बर 26 -- औरैया, संवाददाता। जालौन रोड के खानपुर गांव के पास पिकप के अचानक रुक जाने से पीछे से आ रहे आटो में टकरा गया। इस हादसे में आटो चालक सहित दो लोग घायल हो गए। शहर के मुहल्ला गायत्री नगर निवासी अनिल पुत्र लाल सिंह आटो चला रहा था। वह सवारियां लेकर कुठौद जा रहा था। उसी समय आगे जा रहे पिकप लोडर के चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे आटो उसमें जा घुसा। आटो में सवार 40 वर्षीय महेंद्र सिंह पुत्र तकदीर नारायण घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। डॉक्टर ने महेंद्र की हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें शौ शैय्या जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.