पिथौरागढ़, मई 2 -- पूरन पांडे, मुनस्यारी। दरकोट से मुनस्यारी बाजार की ओर आ रही एक पिकप अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर दूर खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार दो लोग घायल हो गए। शनिवार को हादसा गरघनिया के समीप हुआ। स्थानीय लोग पिकप सवार विक्रम पंचपाल (19) व जित्तू पंचपाल (19) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि घायलों को हल्की चोट थी। प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...