गंगापार, अप्रैल 28 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। तेज रफ्तार पिकप ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से एक को शहर रेफर कर दिया गया।फूलपुर कोतवाली अंतर्गत सुदी का पूरा गांव के सामने मंगलवार साढ़े नौ बजे महुआकोठी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने फूलपुर की तरफ से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिस पर सवार कल्लू बिन्द एवं उसका मित्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों को एम्बुलेंस से सीएचसी भेजवा दिया। इनमें से एक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने शहर रेफर कर दिया। पिकअप को कोतवाली ले जाया गया। घायल के पिता विजय बहादुर बिंद ने बताया कि दोनों फूलपुर बर्फ खरीदने गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.