संतकबीरनगर, अप्रैल 10 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर मगहर में दुर्गा मंदिर के पास एक पिकप ने भूसा ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर दो हिस्से में टूट गया। ट्रैक्टर का चालक काफी चोटिल हो गया है। उसको गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल खलीलाबाद भेजवाया गया है।हाईवे पर दुर्गा मंदिर चौराहा पास एक ट्रैक्टर भूसा लदी ट्राली लेकर धनघटा के लिए जा रहा था। इसी दौरान एक पिकप ने सामने से टक्कर मार दिया। पिकप की टक्कर से ट्रैक्टर टूटकर दो हिस्से में बंट गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक विवेक नायक काफी चोटिल हो गया। उसको गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भेजवाया गया। ट्रैक्टर मालिक अनिल नायक ग्राम श्रीरामपुर थाना धनघटा के मोबाइल पर अवगत करा दिया गया है। साथ में एक दूसरी ट्रैक्टर-ट्राली जा रही। उसके...