पिकप और टैक्सी में भिड़ंत, चालक की मौत
ललितपुर, जुलाई 15 -- बांसी। जखौरा थाना अन्तर्गत कस्बा बांसी में झांसी ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिकप और टैक्सी के बीच में भिड़ंत हो गयी, जिससे चालक की मौत हो गयी जबकि दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। थाना जखौरा अन्तर्गत लखनपुरा निवासी 28 वर्षीय लखन पुत्र खुशीलाल अपनी टैक्सी लेकर बांसी से लखनपुरा लौट रहा था। उनके वाहन में लखनपुरा निवासी 18 वर्षीय आयुष पुत्र बलराम और 22 वर्षीय काशीराम पुत्र रामप्रसाद मौजूद थे। बांसी पुलिस चौकी के पास टैक्सी के पहुंचते ही सामने से आ रही अज्ञात पिकप ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उनको तुरंत मेडिकल कालेज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने लखन को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल आयुष और काशीरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.